केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनएफएसयू और एनएफएसएल के भवनों के निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

छत्तीसगढ़ June 22, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनएफएसयू और एनएफएसएल के भवनों के निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनएफएसयू और एनएफएसएल के भवनों के निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

रायपुर 22 जून 2025। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एनएफएसएल) के भवनों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। बंजारी में 40 एकड़ के परिसर में दोनों राष्ट्रीय संस्थानों का सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

खबर शेयर करें: