Raigarh News: युवक ने की आत्महत्या; रायगढ़ के कार्मेल स्कूल के सामने स्थित स्टाफ क्वार्टर में मिला शव

रायगढ़ June 21, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: युवक ने की आत्महत्या; रायगढ़ के कार्मेल स्कूल के सामने स्थित स्टाफ क्वार्टर में मिला शव

Raigarh News: युवक ने की आत्महत्या; रायगढ़ के कार्मेल स्कूल के सामने स्थित स्टाफ क्वार्टर में मिला शव

रायगढ़। रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां कार्मेल स्कूल के सामने स्थित आयुष मित्तल के यहां रसोइए के तौर पर काम करने वाले प्रकाश कुमार (33) ने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकाश बिहार के निवासी थे और उनके पिता का नाम धीमन कुमार है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमार पिछले तीन महीने से आयुष मित्तल के यहां रसोइए का काम कर रहे थे। उन्होंने 20 जून को अपनी तबियत खराब होने की बात कहकर छुट्टी ली थी। आज (21 जून) सुबह जब वह काम पर नहीं आए, तो स्टाफ क्वार्टर स्थित उनके कमरे में जाकर देखा गया। वहां उनकी लाश सीलिंग फैन से गमछे के सहारे लटकी हुई मिली।

इस घटना की सूचना प्रार्थी आयुष मित्तल ने तत्काल कोतवाली पुलिस थाने में दी। फिलहाल, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

खबर शेयर करें: