Raigarh News: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

रायगढ़ June 20, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

Raigarh News: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

‘योग संगम एवं हरित योग’ थीम पर होगा इस वर्ष का 11 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

रायगढ़, 20 जून 2025/ वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में 21 जून 2025 को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउण्ड बोईरदादर, रायगढ़ में प्रात: 7 बजे से आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग संगम एवं हरित योग’ थीम पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रायगढ़ के इच्छुक नागरिक स्टेडियम ग्राउण्ड बोईरदादर, रायगढ़ में पहुंचकर योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है।

खबर शेयर करें: