Raigarh News: सरकारी स्कूल में घुसे हाथी, किचन शेड तोड़ा, 8 हाथियों का दल पहुंचा गांव, जमकर मचाया उत्पात, नुकसान का किया जा रहा आंकलन

रायगढ़ June 17, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: सरकारी स्कूल में घुसे हाथी, किचन शेड तोड़ा, 8 हाथियों का दल पहुंचा गांव, जमकर मचाया उत्पात, नुकसान का किया जा रहा आंकलन

Raigarh News: सरकारी स्कूल में घुसे हाथी, किचन शेड तोड़ा, 8 हाथियों का दल पहुंचा गांव, जमकर मचाया उत्पात, नुकसान का किया जा रहा आंकलन

रायगढ़। जिले में बीती रात जंगली हाथियों के एक दल ने गांव में घुसकर सरकारी स्कूल के रसोई कक्ष को नुकसान पहुंचाया है। आज सुबह इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल रेंज का है।

मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले छाल रेंज में बीती रात जंगल से निकलकर हाथियों का एक दल पुसल्दा गांव पहुंचा। जहां हाथियों के दल ने प्राथमिक शाला रामनगर के रसोई कक्ष को नुकसान पहुंचाने के अलावा, कुछ किसानों के फसलों, पाईप लाइन के अलावा झोपड़ी को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया है। स्कूल में बच्चों के लिये खाना बनाने वाली महिला ने बताया कि यहां तकरीबन 50 बच्चे अध्ययनरत है और बच्चों के लिये मध्यान्ह भोजन बनाया जाता है उस जगह को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे खाना बनाने में परेशानी हो रही है।

क्या कहते हैं प्रभारी रेंजर
इस मामले में छाल रेंज के प्रभारी रेंजर चंद्रविजय सिदार ने बताया कि गांव के पास के जंगल में 8 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बीती रात पुसल्दा प्राथमिक शाला के पास हाथियों का दल पहुंचा था। दीवार और एल्वेटर को हाथियों ने क्षति पहुंचाया है। नुकसान का आंकलन कर पूरा रिपोर्ट विभाग को सौंपा जाएगा।

जिले में कुल 142 हाथी
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जहां इन दिनों 45 तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में 97 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल में नर हाथियों की संख्या 34, मादा हाथी 67 के अलावा 41 हाथी शावक शामिल है। वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार हाथियों के इस दल पर नजर बनाये हुए है।

खबर शेयर करें: