Raigarh News: रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे 49 पर एक बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस

रायगढ़ June 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे 49 पर एक बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस

Raigarh News: रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे 49 पर एक बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस

रायगढ़। रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे 49 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र के कुनकुनी स्थित वेदांता कोल साइडिंग के पास हुई, जहां एक स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।”

“इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तस्वीरों से पता चलता है कि टक्कर कितनी भीषण रही होगी। शुक्र है कि स्विफ्ट कार का एयरबैग खुल गया, जिसने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में अब तक किसी के जान जाने की खबर नहीं है, जो अपने आप में एक राहत की बात है।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि स्विफ्ट कार रायगढ़ से खरसिया की ओर आ रही थी। वेदांता कोल साइडिंग के पास अचानक दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए।पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें: