Raigarh News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, विधायक भी मौके पर मौजूद
Raigarh News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, विधायक भी मौके पर मौजूद
रायगढ़। ट्रेलर से टकराने से बाइक चालक की शुक्रवार को मौत हो गई थी. घटना से नाराज परिजनों के साथ लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा और अन्य जनप्रतिनिधियों आज सुबह से मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर ट्रक-ट्रेलर की लंबी कतारें लग गई हैं.
थाना तमनार से मिली जानकारी के अनुसार, कल रात लगभग 9 बजे ग्राम बुडिया निवासी जैल सिंह सिदार (50 वर्ष) आमाघाट से दशकर्म का कार्ड देकर तमनार तरफ आ रहा था. सत्यम इंडेन गैस एजेंसी के पास खड़े ट्रेलर से बाइक चालक टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई. जिससे जेल सिंह मोटरसाइकिल से गिर गया और मौके पर तड़फते हुए मौके पर दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोषित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है।परिजनों के समर्थन में मौके पर लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार भी मौजूद है। तमनार पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक चालक को तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार के सदस्य को खोने से शोक संतप्त परिवार वालों के साथ जनप्रतिनिधि भी मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया है.