छत्तीसगढ़

CG में बेटे के जन्मदिन पर मां की हत्या, बहू से पूछताछ जारी, परिवारिक विवाद की आशंका

बालोद। बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम बघमरा में 65 वर्षीय गीता बाई देवांगन की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना ऐसे समय पर हुई जब उनका बेटा टुकेन्द्र देवांगन अपने दोस्तों के साथ विशाखापट्टनम में अपना जन्मदिन मना रहा था।

घटना की जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम और बालोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्च्युरी भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतिका के सिर और गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उस पर फावड़े से हमला किया गया। घर के दूसरे कमरे में रखे फावड़ा को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस जांच

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर पर अकेली मौजूद बहू से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे की बात कह रही है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह हत्या का मामला है, लेकिन किसने और क्यों हत्या की, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

परिवारिक विवाद की आशंका







मृतिका के पति सोनू राम देवांगन ने पुलिस को बताया कि उनके इकलौते बेटे की शादी 8 साल पहले हुई थी। गांव के लोग भी जानते हैं कि बहू का अक्सर घर के अन्य सदस्यों के साथ विवाद होता रहता था। उन्होंने कहा कि इस एंगल से जांच होनी चाहिए। पुलिस ने उन्हें जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button