Raigarh News: विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षक हुए सम्मानित

रायगढ़ June 10, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षक हुए सम्मानित

Raigarh News: विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षक हुए सम्मानित

रायगढ़, 10 जून 2025/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वेंकट राव ने बताया कि ओपन लिंक फाउंडेशन जिले में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। जिसमें रायगढ़ ब्लॉक से उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षक को विनोबा एप में ब्लॉक स्तरीय विजेता होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री जी.आर.जटवार एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक रायगढ़ श्री मनोज अग्रवाल ने प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाले शिक्षिक में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भगोरा से नरेश कुमार यादव एवं शासकीय प्राथमिक शाला छूहीपाली से तेजराम साहू है। अप्रैल माह में शिक्षक ने अपने कार्यों और नवाचारी गतिविधियों को विनोबा एप में अपलोड किया था। विनोबा एप में अपलोड की गई गतिविधियों के विश्लेषण पश्चात उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक को चयनित किया गया था। विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफ एलएन एवं अन्य शाला के कार्यों में सहयोग के साथ शाला के गतिविधि में भी सक्रिय रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विनोबा टीम से प्रोजेक्ट ऑफिसर पायल सिन्हा ने शिक्षक और ब्लॉक को बधाई दी।

खबर शेयर करें: