Sarangarh News: गांजा तस्करी करते पकड़े गये तीन तस्कर, एक लाख का गांजा जप्त, यात्री बस में कर रहे थे तस्करी  

रायगढ़ June 9, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: गांजा तस्करी करते पकड़े गये तीन तस्कर, एक लाख का गांजा जप्त, यात्री बस में कर रहे थे तस्करी  

Sarangarh News: गांजा तस्करी करते पकड़े गये तीन तस्कर, एक लाख का गांजा जप्त, यात्री बस में कर रहे थे तस्करी  

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व मे आज 9 जून को जरिये मुखबीर सुचना पर ग्राम बिरनीपाली बेरियर के पास घेराबंदी कर महाराजा बस मे सवार 3 संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से एक नीला रंग के बैग में रखा हुआ 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलो 400 ग्राम एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल जुमला किमती लगभग 106000 रूपये को जप्त कर धारा 20 बी NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपीगण (01) धीरज पिता सुरेश उम्र 24 वर्ष साकिन हस्सनपुर थाना मेवात जिला मेवात हरियाणा । (02) पुष्पेश इंदौरा पिता लाला राम उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान । (03) शिवा कुमार पिता सत्यनारायण उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली मे अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 20 बी NDPS ACT पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

जप्त सम्पत्ति – आरोपीगण के कब्जे से कुल 10 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल किमती 6000 रूपये (जुमला रकम लगभग 106000 रूपये ) जप्त कर आरोपीगण को भेजा गया जेल।

गिरफ्तार आरोपी (01) धीरज पिता सुरेश उम्र 24 वर्ष साकिन हस्सनपुर थाना मेवात जिला मेवात हरियाणा ।
(02) पुष्पेश इंदौरा पिता लाला राम उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान ।
(03) शिवा कुमार पिता सत्यनारायण उम्र 31 वर्ष साकिन हरिजन मोहल्ला हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली, सउनि कुंवर टोप्पो, प्र.आर. 126 चन्द्रपाल दास, रामदयाल लकडा, आरक्षक चक्रधर सिदार, अरविन्द सिदार, रविन्द्र डनसेना, सुदर्शन राणा, ओम प्रकाश सिंह, किरण यादव एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

खबर शेयर करें: