Raigarh News: तेज रफ़्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, घटना के परिजनों में पसरा मातम

रायगढ़ June 9, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: तेज रफ़्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, घटना के परिजनों में पसरा मातम

Raigarh News: तेज रफ़्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, घटना के परिजनों में पसरा मातम

रायगढ़। रायगढ़ जिले में तेज रफ़्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए गितेश कुमार बैरागी ने बताया की कल दोपहर उसका छोटा भाई उदय बैरागी बाइक क्रमांक CG 13 AZ 4832 से जब घर लौट रहा था इस बीच बायंग चौक नंदेली रोड के पास ट्रेलर क्रमांक CG 13 AR 5571 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार उदय बैरागी को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में युवक के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 112, 183(1) 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबर शेयर करें: