छत्तीसगढ़

CG में युवक-युवतियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, लड़कियां बुरी तरह से घायल होकर पहुंची अस्पताल

 

रायपुर। रायपुर के डीडी नगर इलाके के सुनसान स्थान पर आधी रात युवक और युवतियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इनमें से कई लोग नशे में धुत थे। कपड़ा फटने तक मारपीट हुई। इसके बाद युवक मौके से भाग निकले। मारपीट में युवतियों को भी चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन थाने में अब तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।

 

किसी बात को लेकर उन लड़कों के साथ युवतियों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें कुछ लोगों के कपड़े भी फट गए। इसके बाद लड़के वहां से भाग निकले। लड़के नशे में धुत थे। मारपीट से युवतियों को चोटें आई हैं। इस मामले में एएसपी दौलतराम पोर्ते का कहना है कि अब तक किसी पक्ष की शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

बताया जा रहा कि मारपीट के बाद कई लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई। इनमें से एक लड़की की उंगली में चोटें आई है। वहीं, एक के चेहरे पर चोट लगी है। इसके अलावा कई अन्य लड़कियां घायल हुई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मारपीट की वजह साफ नहीं है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button