Raigarh News: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 1 घायल, चालक की पतासाजी की जा रही

रायगढ़ June 6, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 1 घायल, चालक की पतासाजी की जा रही

Raigarh News: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 1 घायल, चालक की पतासाजी की जा रही

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बेहरामार का रहने वाला आदित्य मिश्रा (21 साल) और सिसरिंगा निवासी विकास अपने बाइक पर सवार होकर कापू की ओर किसी काम से गए थे। गुरुवार शाम दोनों लौट रहे थे। इसी दौरान पत्थलगांव मेन रोड में स्थित लिप्ती गांव के करीब सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है बोलेरो ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हुआ। इससे दोनों बाइक से दूर छिटककर गिर गए और सिर व चेहरे पर चोट लगने से आदित्य की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर बोलेरो चालक भाग निकला।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना कापू पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक को पोस्टमार्टम व घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घटना से बाइक पूरा क्षतिग्रस्त हो गया था।

आरोपी की तालाश की जा रही

कापू थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि घटना के बाद मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई है। घटना की सूचना पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा रहा है और बोलेरो चालक की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

खबर शेयर करें: