Raigarh News: रायगढ़ में एक ही दिन में 28 लोग हुए सड़क हादसों के शिकार, 2 कि मौत, मेला देख कर वापस घर लौटते हुआ हादसा, सभी अलग-अलग घटना में घायल

रायगढ़ June 4, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में एक ही दिन में 28 लोग हुए सड़क हादसों के शिकार, 2 कि मौत, मेला देख कर वापस घर लौटते हुआ हादसा, सभी अलग-अलग घटना में घायल

Raigarh News: रायगढ़ में एक ही दिन में 28 लोग हुए सड़क हादसों के शिकार, 2 कि मौत, मेला देख कर वापस घर लौटते हुआ हादसा, सभी अलग-अलग घटना में घायल

रायगढ़। रायगढ़ के घरघोड़ा क्षेत्र में एक ही दिन में सड़क हादसों में 28 लोग घायल हो गए. जिसमें से दो लोगों की मौत इलाज के दौरान मौत हो गई। बिती रात घरघोड़ा क्षेत्र हादसों के नाम रहा। मेला देख कर वापस घर लौट रहे अलग अगल घटना में 28 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये। जिन्हे घरघोड़ा हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।

बता दे कि कल बीते रात 3 जून को घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छर्राटांगर में श्रीहरि यज्ञ मेला का अंतिम रात था । जिसमे हजारों कि संख्या में लोग मेला देखने आये थे। मेला देख कर वापस घर लौट रहे अलग अगल घटना में 28 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये है जिसमे 2 लोगों कि मौत हो गई है। 1 कि हालत गंभीर है

प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह लगभग 8:45 में मोटरसाइकिल CG 14 MQ 4818 में 4 युवक एक ही मोटरसाइकिल से मेला देख के अपने घर वापस लौट रहे थे लौटते समय भेंड्रा पुलिया के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए खाई में जा गिरी।

घटना में 1 युवक कि मौत हो गई वही 1 कि हालत गंभीर अन्य 2 को हल्की चोट लगी है बता दे कि बाईक सवार में गजानंद सारथी पिता उद्धव सारथी उम्र 17 वर्ष मिलूपारा कि मौत हो गई वही वही घायलों में सोहन सिदार पिता घसिया राम उम्र 16 वर्ष कि हालत गंभीर बताई जा रही है वही सुरेश सिदार पिता शनि राम उम्र 18 वर्ष, विशाल सिदार पिता चंदन सिदार उम्र 17 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दिया जायेगा।

चिकत्सा अधिकारी ने बताया

घरघोड़ा विकास खंड चिकत्सा अधिकारी डॉ एस आर पैंकरा से प्राप्त जानकारी अनुसार घरघोड़ा हॉस्पिटल में 28 ब्यक्ति को उपचार के लिए लाया गया था। जिसमे 2 ब्यक्ति कि मौत हो गई है। बीएमओ डॉ एस आर पैंकरा के नेतृत्व में स्वस्थ विभाग के डॉक्टर व समस्त नर्सिंग ड्रेसर कि टीम घायलों के उपचार के लिए लगातार ड्यूटी में जुटी रही।

दूसरा हादसा अमलीडीह से छर्राटांगर रोड में पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार पुलिया में गिरा, घटना में जगदीश राठिया पिता रतन राठिया उम्र 28 निवासी कांटाझरिया चिमटापानी थाना घरघोड़ा कि मौत हो गई है।

मृतक 1. मृतक गजानंद सारथी पिता उद्धव सारथी उम्र 17 वर्ष मिलूपारा, 2. जगदीश राठिया पिता रतन राठिया उम्र 28 निवासी कांटाझरिया चिमटापानी

खबर शेयर करें: