छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज मेडल, सीएम साय ने दी बदाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजुर ने विश्व पटल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने अनिमेष कुजुर को बधाई दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजुर ने विश्व पटल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर, उन्होंने न केवल अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। जशपुर की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय ट्रैक उनकी इस उपलब्धि ने सिद्ध किया है कि संघर्ष, समर्पण और निरंतर मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। बधाई अनिमेष, तुम्हारी यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश के हर युवा को प्रेरणा देगी।

 

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button