रायगढ़

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण करने वाले को पुसौर तहसीलदार ने दिया बेदखली करने का आदेश

रायगढ़। जिला मुख्यालय से लगे पुसौर तहसील से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुसौर तहसीलदार सुश्री नेहा उपाध्याय द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जा करने वाले एक अतिक्रमणकारी को बेदखली आदेश जारी किया गया है। दरअसल, पुसौर तहसील के ग्राम छातामुड़ा में कामेश्वर सिंह पिता बच्चा सिंह द्वारा 21 डिसमिल सरकारी भूमि पर अवैध रूप निर्माण और कब्जा किया गया था जिसके खिलाफ उसी गांव के एक निवासी द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पुसौर तहसीलदार को लिखित में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें तत्काल मौका मुआयना तहसीलदार नेहा उपाध्याय द्वारा कराकर अनावेदक के विरुद्ध पुसौर तहसील में प्रकरण दर्ज किया गया था इसी प्रकरण की सुनवाई करते हुए प्रार्थी के शिकायत को सही पाने के उपरांत और अतिक्रमणकारी व्यक्ति द्वारा भू संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नही करा पाने के बाद उसके द्वारा सरकारी भूमि खसरा क्रमांक 142/1 रकबा 21 डिसमिल भूमि पर बेदखली कार्यवाही कर अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button