Raigarh News: मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता साया, कोयला लोड ट्रेलर ने पिता की जान, चालक फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

रायगढ़ May 30, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता साया, कोयला लोड ट्रेलर ने पिता की जान, चालक फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

Raigarh News: मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता साया, कोयला लोड ट्रेलर ने पिता की जान, चालक फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

रायगढ़। रायगढ़ के पालीघाट के बंजारी मंदिर के पास कोयला लोड ट्रेलर और मोटर सायकिल भिड़ने से दो बच्चों के पिता की मौत हो गई। मृतक, शिवशंकर कंपनी में ट्रक चलाता था। हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक फरार हो गया। दो मासूम बच्चों की सिर से पिता का साया उठ गया। बेलगाम रफ्तार के कहर से फिर किसी बेगुनाह की जिंदगी खत्म होने का यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

सूत्रों के मुताबिक तमनार थाना अंतर्गत ग्राम कर्मागढ़ निवासी सुरेश कुमार बेहरा पिता कंठीराम बेहरा (39 वर्ष) टपरंगा के शिवशंकर कंपनी में ट्रक चलाने का काम करते हुए अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की परवरिश करता था। गत 26 मई की दोपहर सुरेश घर से बजाज प्लेटिना मोटर सायकिल लेकर काम के सिलसिले में रायगढ़ जाने के लिए निकला था।

बाइक सवार युवक तमनार के पालीघाट के ऊपर बंजारी मंदिर के पास पहुंचा था कि अपेक्षाकृत तेज और लापरवाही पूर्वक रफ्तार से आ रहे कोयला लोड ट्रेलर (क्रमांक – ओडी 16 एल 9002) ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। पालीघाट में बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से सुरेश के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने से वह अधमरे हालत में पड़े रहा। वहीं, घटना स्थल में भीड़ लगने पर पकड़े जाने का डर सताते ही आरोपी ट्रेलर चालक कोयला लोड अपनी गाड़ी लेकर नौ दो ग्यारह हो गया।

इधर, सड़क दुर्घटना में सुरेश के जख्मी होने की खबर लगते ही उसका मामा मिनकेतन बेहरा मौके पर पहुंचा और अपने भांजे को रायगढ़ के अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां सघन उपचार के बावजूद जीवन और मृत्यु के बीच संघर्षरत सुरेश ने आखिरकार गत 29 मई की रात लगभग 9 बजे दम तोड़ दिया। बहरहाल, 30 मई को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने वाली पुलिस मर्ग कायम करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

खबर शेयर करें: