रायगढ़

Raigarh News: 11 पीडीएस दुकानों 12 हजार क्विंटल चावल की हेराफेरी, सभी को नोटिस जारी

 

रायगढ़। रायगढ़ शहर और आसपास के इलाकों के करीब 11 पीडीएस दुकानों में करीब 12 हजार क्विंटल चावल की हेराफेरी की गई है, इस हेराफेरी किए जाने के बाद प्रशासन और खाद्य विभाग के अफसरों की ज्वाइंट टीम ने भौतिक सत्यापन किया था। भौतिक सत्यापन में करीब 12 हजार क्विंटल चावल की गड़बड़ी की बात सामने आई है। इसमें गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद पीडीएस दुकान संचालकों को राजस्व अधिकारियों के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। इसमें पीडीएस दुकानदारों को नोटिस जवाब देने के लिए कहा गया है, वहीं इतनी बड़ी मात्रा में पीडीएस चावल जमा नहीं करने या उसके बदले पैसा सरकारी खाते में जमा नहीं कराए जाने पर एसडीएम प्रवीण तिवारी ने आरआरसी जारी कर कुर्की की प्रक्रिया करने की बात कही है। इसमें विशेष तौर पर 12 पीडीएस संचालकों को नोटिस दिया गया है, जिसमें शहर के बेलादुला, कैदीमुड़ा, कुम्हारपारा, चांदमारी, रियापारा, बाजीराव पारा, मौहदापारा, विजयपुर जैसे पीडीएस दुकान की सोसाइटियों को नोटिस जारी किया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button