छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक तेज आंधी-भारी बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इन दिनों गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इससे तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
आज मंगलवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। साथ ही राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में अगले एक हफ्ते तक जमकर बारिश हो सकती है।

मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की गतिविधि बढ़ने से बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है। पिछली 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में एक जगह पर मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button