छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिनों तक बरसेंगे बादल, जानें IMD का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज गुरुवार को विभिन्न जगहों पर बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 24 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मध्यम बारिश के साथ तीव्र तूफान की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि बारिश की गतिविधि बढ़ने से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। बीती रात रायपुर में गरज चमक के साथ तेज हवा और झमाझम बारिश हुई। रुक-रुककर रात भर बारिश हुई। आज 22 मई को यहां आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button