खेल

कोई इंडियन क्रिकेटर नहीं वैभव सूर्यवंशी इस खिलाड़ी को मानते हैं अपना आइडल, देश का नाम सुनकर चौंक जाएंगे 

 

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का जन्म भी IPL शुरू होने के 3 साल बाद हुआ. इस युवा खिलाड़ी ने IPL 2025 में वो कारनामा कर दिया, जो विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज सालों से नहीं कर पाए. वह अब टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक (35 गेंदों में) लगाने वाले दूसरे और पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी का आइडल क्रिकेटर कौन है? आप अगर इसका अनुमान लगाए तो विराट, धोनी, कोहली का नाम लेंगे क्योंकि जब सूर्यवंशी क्रिकेट के गुर सीख रहे थे तब ये दिग्गज देशभर में छाए हुए थे और अपना नाम बना चुके थे. आप सचिन तेंदुलकर के बारे में भी सोच सकते हो, लेकिन ऐसा नहीं है. उनका आइडल क्रिकेटर कोई भारतीय नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा हैं.

ब्रायन लारा हैं सूर्यवंशी के आइडल क्रिकेटर

वैभव सूर्यवंशी ने 2024 अंडर-19 एशिया कप के दौरान सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत में बताया था कि उनके आइडल क्रिकेटर ब्रायन लारा हैं, जो उन्ही की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि मैं उनके आस-पास क्या हो रहा है वह उससे परेशान नहीं है.

उन्होंने कहा था, “मैं फिलहाल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. मेरे आसपास क्या हो रहा है, इससे मैं परेशान नहीं हूं. मैं पहले एशिया कप पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं और फिर एक-एक मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं.”



















“ब्रायन लारा मेरे आइडल क्रिकेटर हैं. मैं उनकी तरह खेलने की कोशिश करता हूं, बाकी मैं अपने कौशल के साथ स्वाभाविक खेलने की कोशिश करता हूं और मैं इस पर काम करना चाहता हूं.”

वैसे ब्रायन लारा ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2008 में खेला था, इसके करीब 3 साल बाद वैभव सूर्यवंशी का जन्म हुआ था. तो सूर्यवंशी ने लारा को खेलते हुए तो नहीं देखा लेकिन जरूर उनके पुराने वीडियो देखकर उनसे प्रेरणा ली होगी.

वैभव सूर्यवंशी IPL और क्रिकेट करियर

वैभव सूर्यवंशी ने 5 फर्स्ट क्लास मैचों में 100 रन बनाए हैं. 6 लिस्ट ए मैचों में 132 और 6 टी20 मैचों में 168 रन बनाए हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के लिए ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में ख़रीदा था. अभी तक खेले 5 मैचों में उन्होंने 155 रन बनाए हैं, जिसमें 38 गेंदों में 101 रनों की पारी ऐतिहासिक है. वह टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं. आईपीएल में खेलने वाले, शतक लगाने वाले, प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने वाले भी सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button