छत्तीसगढ़

Jashpur News: हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही मौत

 







जशपुरनगर। जंगल में घूम रहे वृद्व को हाथी ने कुचल दिया। घटना में वृद्व की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के जोरंडाझरिया गांव की है।

जानकारी के अनुसार इस गांव के रहवासी सिबन राम 65 वर्ष शुक्रवार की देर शाम अपने घर के आसपास घूम रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने आसपास हाथी के होने की आशंका जताते हुए घर वापस लौटने को कहा। लेकिन सिबन ने उसकी बात नहीं मानी। इस पर पत्नी घर लौट आई। इसके कुछ ही मिनटों के बाद जंगल से निकल कर हाथी अचानक वृद्व के सामने आ गया। इससे पहले की सिबन सम्हल पाता,हाथी ने उस पर हमला कर दिया। दंतैल ने उसे सूढ़ में लपेट कर जमीन में पटक कर कुचल दिया।

वनविभाग के अनुसार जोरंडाझरिया के जंगल में बीते एक सप्ताह से लोनर हाथी ने डेरा जमाया हुआ है। जोरंडाझरिया और इसके आसपास के गांव के रहवासियों को लगातार इसकी सूचना देकर एलर्ट किया जा रहा है। बीट गार्ड की बात को हल्के में लेना मृतक सिबन राम को महंगा पड़ गया। मृतक को समझाईश देते हुए बीट गार्ड का विडियों इंटरनेट मिडिया में वायरल हो रहा है। वन विभाग का कहना है कि तपकरा वन परिक्षेत्र में तीन हाथी अलग अलग स्थानों में विचरण कर रहें हैं। इनकी गतिविधियों को ट्रेक कर स्थानीय रहवासियों को एलर्ट किया जा रहा है।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button