रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में ईंट भट्टे के गड्ढे में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में ईंट भट्ठे के गड्ढे में एक महिला का शव मिला है। शव मिट्टी से सना हुआ था। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम झारमुड़ा निवासी शारदा मांझी (42) और पति बिसाहू मांझी करीब डेढ़ महीने से ग्राम सलखिया के ईंट भट्ठा में काम करते थे। मंगलवार को दोनों पति-पत्नी अपने गांव के खेत में तेंदूपत्ता को कोई तोड़े नहीं, इसलिए देखने गए थे। जब वापस ईंट भट्ठा के लिए लौटे तो रास्ते में उसका पति कहीं रुक गया और शारदा अकेले ईंट भट्ठा पहुंची। कुछ देर बाद जब बिसाहू वहां गया, तो उसने देखा कि ईंट भट्ठे के गड्ढे में उसकी पत्नी औंधे मुंह पड़ी है। इसके बाद उसने मामले की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। तब सभी वहां पहुंचे। सरपंच और डायल 112 को जानकारी दी गई।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, तो पता चला कि उसके पीठ में चोट के निशान और हाथ की कलाई में सूजन है। ऐसे में प्रांरभिक जांच में हत्या की आशंका की गई। आज फोरेंसिक टीम ने जांच करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button