छत्तीसगढ़

CG News: नायब तहसीलदार की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, आई हल्की चोट

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नायब तहसीलदार की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान उनकी कार सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा कि, नायब तहसीलदार खुशबु नेताम छुट्टियां मनाने अपने गांव आरौद आई हुईं थी। इसी बीच वापस जगदलपुर जाते वक्त यह हादसा हुआ। यह घटना बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग के पास ग्राम पड़कीभाट के पास हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार छुट्टियां मनाने अपने गांव आरौद आई हुई थी। इसी बीच वह छुट्टी मनाकर वापस जगदलपुर जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हुआ था। तहसीलदार खुशबु नेताम जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा में पदस्थ है। हादसे में तहसीलदार को हल्की चोट भी आई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार की मदद की और सुरक्षित बाहर निकाला।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button