छत्तीसगढ़

CG news: महुआ बीनने गई महिला की हाथी के हमले से मौके पर मौत

बलरामपुर। हाथियों के हमले से ग्रामीणों की मौत का सिलसिला जारी है. ताजा घटना वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र का है, जहां जंगल महुआ बीनने गई महिला की हाथी के हमले से मौके पर मौत हो गई।







जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला रजखेता के फोकली जंगल में महुआ बीनने गई थी. इस दौरान हाथी से उसका आमना-सामना हो गया. हाथी ने बुजुर्ग महिला को पटकर अंग छिन्न-भिन्न कर दिया. अब हाथियों के आतंक से दहशतजदा ग्रामीणों को वन विभाग की टीम समझाइश दे रही है. हाथियों के हमले से क्षेत्र में एक माह के भीतर छह लोगों की मौत हो चुकी है।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button