खेल

भगवान शिव की भक्ति में लीन बांग्लादेशी क्रिकेटर, परिवार सहित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंच कर यूं किए दर्शन

Litton Das Pashupatinath Mandir: इन दिनों दुनिया भर के क्रिकेट फैंस पर IPL 2025 का रोमांच छाया हुआ है. मगर विश्व के कई टॉप क्रिकेटर इस लीग में नहीं खेल रहे हैं. इनमें एक बड़ा नाम बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास का भी है. लिटन दास को परिवार सहित नेपाल की राजधानी काठमांडू में देखा गया है, जहां वो पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं. उनकी भगवान शिव के दर्शन करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही है.

बांग्लादेशी क्रिकेटर पहुंचा पशुपतिनाथ मंदिरो
लिटन दास ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने आया हूं, जहां मुझे कोने-कोने में भगवान शिव की उपस्थिति होने का आभास हुआ. ॐ नमः शिवाय.”

लिटन दास ने साल 2019 में देवश्री बिस्वास संचिता से शादी रचाई थी. दोनों ने कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद विवाह के बंधन में बंधने का फैसला लिया था. इस रिश्ते से उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम उन्होंने अनायरा रखा है.

7,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं लिटन दास
लिटन दास पिछले कई सालों से बांग्लादेश के विश्वसनीय बल्लेबाजों में से एक बने रहे हैं. उन्होंने अभी तक अपने 237 मैचों के अंतर्राष्ट्रीय करियर में 7,377 रन बना लिए हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके बल्ले से अभी तक 9 शतक और 40 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं. अपने 94 मैचों के वनडे करियर में उन्होंने 2,569 रन, 48 टेस्ट मैचों में 2,788 रन और 95 मैचों के टी20 करियर में अभी तक 2,020 रन बना चुके हैं. एक विकेटकीपर के तौर पर लिटन दास ने इंटरनेशनल करियर में 221 कैच लपकने के साथ-साथ 27 बल्लेबाजों को स्टंप आउट भी किया है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button