छत्तीसगढ़

CG News: पंखे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी, दामाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

राजनांदगांव। जिले के घुमका थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की लाश घर पर पंखे से लटकी मिली। मृतका की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायका पक्ष ने दामाद पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

मृतका भूमिका दुबे (24) की शादी घुमका के सोनल द्विवेदी (28) से 22 जनवरी 2025 को हुई थी। परिजनों ने बताया कि सोनल द्विवेदी उनकी बेटी से पैसे मांगता था और रुपए नहीं देने पर मारपीट करता था। वह धमकी भी देता था कि जो करना है कर लो, वह पहले भी जेल जा चुका है।

आरोपी पति सोनल द्विवेदी घुमका के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है। हंगामे के बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button