Raigarh News: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, रायगढ़ में भी मौसम बदला, दिन भर रही बदली, शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी

रायगढ़ March 21, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, रायगढ़ में भी मौसम बदला, दिन भर रही बदली, शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी

फाइल फोटो

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज आंधी और वज्रपात के आसार हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जशपुर, कांकेर, बलरामपुर, कोरबा, सरगुजा और सूरजपुर जैसे जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ सकता है। रायगढ़ में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जहां बारिश की संभावना है। जशपुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। यह चेतावनी संभावित तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

खबर शेयर करें: