छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा दिन का पारा, तेज धूप के साथ गर्मी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान बढ़ने से ठंड हवाओं का असर खत्म हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते दिनों मौसम शुष्क रहा। आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा। राजधानी रायपुर में 11 मार्च को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 22°C तक रहने की संभावना है।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button