रायगढ़ :- नव निर्वाचित महापौर जीवर्धन चौहान के आज शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर निगम में विधिवत पदभार ग्रहण किया। आज प्रातः जीवर्धन सपत्नीक बच्चों सहित निगम पहुंचे और निगम की दहलीज पर माथा टेका उसके बाद अपने कार्यालय में पूजा अर्चना कर अघोरेश्वर अवधूत राम के तैल चित्र की स्थापना करते हुए माथा टेका और जन हित के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। पूजा के दौरान पत्नी सलिता चौहान, बेटी अमीषा, आहुति, अतिथि, अर्पिता भी मौजूद रही।महापौर कक्ष में पूजा अर्चना के बाद निगम परिसर में नियमित आयोजित होने वाले राष्ट्र गान में शामिल हुए । निगम के सभी सहयोगियों से रूबरू होने के बाद निगम आयुक्त ब्रजेश क्षत्रीय, मुख्य अभियंता अमरेश लोहिया , सचिव अनिल वाजपेयी ने गुलदस्ता देकर स्वागत कर पदभार ग्रहण कराया। महापौर की कुर्सी पर बैठने के बाद उनके राजनैतिक गुरु पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने गुलदस्ता भेंट कर जन हित के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहने की बात कही। निगम के पदभार ग्रहण करने के बाद जीवर्धन ने कहा यह जीत जनता के ईमानदारी पर भरोसे की जीत है इसे टूटने नहीं दूंगा। निगम में कार्यीय सभी सहयोगियों से अनुरोध करते हुए जीवर्धन ने कहा किसी भी गरीब को कोई नाहक कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। कार्य में पारदर्शिता होनी चाहिए। जनता से मिली यह जीत उम्मीदों की जीत है जिस पर हमें खरा उतरना है। साफ सफाई सहित जनता से जुड़े बहुत से ऐसे कार्य है जिसमें अनावश्यक व्यवधान से जनता परेशान नहीं होनी चाहिए। जनता से मिली शिकायतों के त्वरित निराकरण की बात भी उन्होंने कही।
मोदी की तर्ज पर जीवर्धन ने भी निगम की दहलीज पर माथा टेका
पहली बार प्रधान मंत्री बनने के बाद लोकसभा सदन में प्रवेश के दौरान दहलीज पर माथा टेकते हुए मोदी ने पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया था। महापौर जीवर्धन ने भी निगम में पदभार ग्रहण के पहले निगम की दहलीज पर प्रवेश के दौरान दहलीज पर माथा टेका
