रायगढ़

Korba News: कलयुग का कल्कि अवतार बताकर हत्या करने वाला गिरफ्तार; कोरबा में अवैध संबंध में की वारदात, 5 और लोगों को मारने की दी थी धमकी, 26 सदस्यीय टीम ने आरोपी को पकड़ा

कोरबा। कोरबा में खुद को कलयुग का कल्कि अवतार बताने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक बुजुर्ग की हत्या की थी, साथ ही 5 और लोगों को मारने के लिए एक दीवार पर धमकी भी लिखी थी। पूरा मामला अब अवैध संबंध का निकला है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास यादव (26 साल) है।

मामला उरगा थाना इलाके के नवापारा गांव का है। जहां 23 फरवरी को 56 साल के रामसिंह कंवर की हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी विकास रामसिंह कंवर के बेटे जगदीश की हत्या करने आया था, लेकिन जगदीश नहीं मिला तो उसके पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने फिल्म “कल्की के अवतार” देखकर हत्या की साजिश रची थी।

झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा.. अगला नंबर मोनू का.. इस तरह के संदेश लिखे

वारदात के बाद आरोपी ने घर की दीवार पर रामसिंह के बेटे जगदीश कंवर के नाम धमकी भरा संदेश लिखा। लिखा था कि, झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा। इसके 1-2 दिन बाद आरोपी विकास ने फिर गांव की एक दीवार पर लिखा कि, अगली वारदात पकरिया गांव (नवापारा गांव की बस्ती) में होगी और इस बार मोनू की बारी है। खुद को कलयुग का कल्कि अवतार भी बताया और लिखा कि, राम सिंह की मौत के बाद अब 5 और लोगों की हत्याएं होंगी।

इतना ही नहीं, रामसिंह की अंत्येष्टि के अगले दिन मुक्तिधाम में तलवार और एक और धमकी भरी चिट्ठी छोड़कर आरोपी ने सनसनी फैला दी। इस घटना के बाद गांव वाले काफी डर गए। इधर, पुलिस के लिए भी यह मामला एक चुनौती बन गया था।

26 सदस्यीय टीम ने आरोपी को पकड़ा

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद 26 सदस्यीय टीम बनाकर पुलिस ने सभी एंगल से जांच में जुटी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक रामसिंह के बेटे जगदीश कंवर के गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसी महिला से जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी निवासी 26 वर्षीय विकास यादव के भी संबंध रहे थे।

पुलिस को शक हुआ और विकास यादव को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इस पर विकास ने अवैध संबंधों के चलते हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि, उसे पसंद नहीं था कि जगदीश उस महिला के साथ संबंध रखे। इसी के बाद विकास ने जगदीश को जान से मारने का मन बना लिया था।

पुलिस को गुमराह करने के लिए रचता था साजिश

आरोपी ने यह भी बताया कि, पुलिस को भ्रमित करने के लिए वह बार-बार दीवारों पर लिखकर धमकी देता था, ताकि शक किसी और पर जाए और पुलिस उसे पकड़ न सके। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी मीडिया की खबरों पर भी नजर बनाए हुए था और उसी के आधार पर अपनी अगली चाल चलता था।

फिल्म से मिली हत्या की प्रेरणा

आरोपी विकास ने “कल्कि के अवतार” फिल्म देखकर जगदीश की हत्या की पूरी प्लानिंग कर चुका था। उसने पुलिस को बताया कि, वारदात के बाद वह बार-बार गांव जाता था यह देखने कि लोग डरे हैं या नहीं, और माहौल कैसा है।

वहीं आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम ने भी गांव में डेरा डाल दिया था, रातभर वहीं सोती थी और ग्रामीणों से लगातार पूछताछ कर रही थी। आखिरकार, कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button