रायगढ़

Raigarh News: सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का बने उप निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने लगाया स्टार

रायगढ़ 6 मार्च 2025। जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नति प्रदान की गई। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने विजय कुमार एक्का के कंधों पर उप निरीक्षक का स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।

गौरतलब है कि 20 जनवरी 2025 को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी, जिसमें विजय कुमार एक्का का भी नाम शामिल था। वर्तमान में वे थाना पूंजीपथरा में पदस्थ हैं। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जिम्मेदारी का बोध कराते हुए पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button