Raigarh News: केलो नदी पर एनीकट के कार्यों के लिए 65 लाख रूपए स्वीकृत
रायगढ़
March 4, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: केलो नदी पर एनीकट के कार्यों के लिए 65 लाख रूपए स्वीकृत
रायगढ़, 04 मार्च 2025। जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन महानदी भवन ने रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ के अंतर्गत केलो नदी पर एनीकट के जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 65 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को एनीकट के कार्यों को कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।