Raigarh News: रायगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 107 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी…2 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 16 प्रधान आरक्षक और 84 आरक्षक शामिल
रायगढ़
February 28, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 107 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी…2 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 16 प्रधान आरक्षक और 84 आरक्षक शामिल
रायगढ़। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव समाप्त होते ही रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने विभाग में व्यापक प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 107 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में 2 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 16 प्रधान आरक्षक और 84 आरक्षक शामिल हैं। यह कदम पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
