Raigarh News: रायगढ़ में नापतौल की इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार
रायगढ़
February 24, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में नापतौल की इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ACB ने रिश्वत लेते हुए नापतौल इंस्पेक्टर ओलिभा किषपोट्टा को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ओलिभा किषपोट्टा नापतौल विभाग में पदस्थ है। पेट्रोल पंप में नापतौल में गड़बड़ी को लेकर उसने संचालक से 18000 रुपये की मांग थी थी। जिसमें 10000 रुपये उसने एडवांस के तौर पर लिए थे। जिसके बाद आज उसे 8000 रुपये लेते हुए एसीबी ने पकड़ा है।