Raigarh News: कोयले से भरे ट्रेलर में लगी आग, ट्रेलर जलकर हुआ खाक, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
रायगढ़
February 18, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: कोयले से भरे ट्रेलर में लगी आग, ट्रेलर जलकर हुआ खाक, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा बाईपास पर देर रात कोयले से भरे एक ट्रेलर में आग लग गई। जिससे ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय ट्रेलर छाल से घरघोड़ा की ओर जा रहा था, तभी आग लग गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को नियंत्रित किया।