Raigarh News: रायगढ़ में तेज रफ्तार कार पुल के नीचे पलटी, बाल-बाल बचे कार में सवार, मौके पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़  

रायगढ़ February 17, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में तेज रफ्तार कार पुल के नीचे पलटी, बाल-बाल बचे कार में सवार, मौके पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़  

Raigarh News: रायगढ़ में तेज रफ्तार कार पुल के नीचे पलटी, बाल-बाल बचे कार में सवार, मौके पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़  

रायगढ़। रायगढ़ जिले में इन दिनों सड़कों हादसो का दौर जारी है, रोजाना कहीं न कहीं होनें वाले सड़क हादसों में बेगुनाहों की जान जा रही है। इसी क्रम में आज दोपहर घरघोडा क्षेत्र में कार पुल से नीचे पलट गई। घटना की जानकारी के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भेंड्रा पुलिया के पास आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गई। इस घटना में कार सवार बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त कार रायगढ़ की तरफ से आ रही थी इस दौरान मोड़ पर कार चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और फिर कार पलट गई। इस घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। बताया यह भी जा रहा है कि कार में कितने लोग सवार थे और वे कहां से रहने वाले हैं कहा जा रहे थे इसकी जानकारी नही मिल सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विदित रहे कि 01 फरवरी से अब तक रायगढ़ जिले की सड़के रोजाना बेगुनाहों की खून से सड़के लाल हो रही है। एक जानकारी के मुताबिक अब भी अलग-अलग घटना में एक दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना चिंता का विषय बना हुआ है।

खबर शेयर करें: