धरमजयगढ, घरघोडा, खरसिया, पुसौर, नवापारा में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
रायगढ़। जननेता स्व रोशनलाल अग्रवाल शहरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। उनके चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर विविध प्रकार से श्रद्धांजलि दी गई। जनहितैषी एवं धार्मिक प्रवृत्ति वाले रोशनलाल अग्रवाल एक नेता ही नही सामाजिक सरोकार से जुडे हुए व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनके कृतित्व को याद कर चतुर्थ पुण्यतिथि में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय रायगढ़ में अविभाजित मध्यप्रदेश में रायगढ़ व जशपुर जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे एवं भाजपा संगठन हित के लिए सदैव सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जनहितैषी, पूर्व विधायक व जननेता रोशनलाल अग्रवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्वांजलि दी गई। संघर्ष की मिसाल कायम करने वाले, लोकप्रिय पूर्व विधायक व जननेता रोशनलाल अग्रवाल का 1 फरवरी 2025 को चतुर्थ पुण्यतिथि था। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने करने के लिए रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय बडी संख्या मे पहुंचे थे।
उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ से लेकर पुसौर अंचल के गांव गांव तक सम्पूर्ण जिले में व कई गांवों में अपने जननेता रोशनलाल अग्रवाल को श्रद्वांजलि अर्पित करने के लिए उन्हें याद करते हुए उनकी प्राथमिकता, रूचि, स्वभाव को जानने व चाहने वाले उन्हीं के हिसाब से हृदय की गहराईयों से सच्ची श्रद्वांजलि के रूप में स्वच्छता अभियान, फल वितरण, श्री हनुमान चालीसा वितरण, श्री आरती संग्रह पुस्तिका वितरण, हनुमान चालीसा का पाठ, सुन्दर काण्ड पाठ आदि समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। रायगढ़ से धरमजयगढ़ तक अनेकानेक परमार्थ कार्याे द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने एकनिष्ठ पार्टी के लिए काम करने वाले अपने नेता को याद कर विविध कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि दिया।
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्वांजलि सभा में कार्यकर्ता के मध्य अपने जननेता रोशनलाल अग्रवाल का संस्मरण सुनाते हुए भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने कहा कि रोशन भैया का जीवन खुले पन्ने की तरह था। वे सदैव योजनाबद्ध, मेहनत के साथ लगे रहने पर विश्वास करते थे। उनको आज पूरा शहर इसलिए याद रहा कि क्योंकि वे लोगों की सुख-दुख में सहभागी बनते थे। कार्यकर्ताओं की उनको पहचान थी। वे पत्रकारिता से जुडे रहने के कारण आम जनों तक उनकी पहुंच आम बात थी। उन्होंने जुलाई 1992 से अपना प्रकाशन दैनिक जनकर्म प्रारंभ किया जो आज जिले का प्रमुख अखबार है। अखबार के प्रति उनकी सोच भी जनता के हित से जुड़ी थी, इसलिए नाम भी रखा जनकर्म । लोगों से जुड़ी समस्याओं एवं जनता की मांग को समाचार के माध्यम से प्रस्तुत कराने का सिलसिला उन्होंने अखबार के माध्यम से शुरू किया। वे जिले भर की खबरों के संकलन से लेकर उसके संपादन के काम में भी बारिकी से नजर रखते थे। यही कारण है कि जब मेल और वाट्सअप जैसी कुछ चीज नहीं थी तो उस वक्त भी उनके पास सभी हस्तियों की फोटो उपलब्ध रहती थी। उनका फोटो कलेक्शन का दौर भी ऐसा था कि भाजपा हो या कांग्रेस या कोई और बड़ी हस्ती, उन सबकी फोटो जनकर्म की लाइब्रेरी में मिल जाया करती थी। 1992 में शुरू किए दैनिक जनकर्म अखबार के माध्यम से उन्होंने समय समय पर समस्या की ओर शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया। गरीब, गांव, किसान सबके काम करने के कारण देखते देखते जननेता के रूप में उभर कर इतिहास बनाकर अपने नाम को अमर कर गए।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने रोशन भैया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व, विचार एवं सिद्वांतों को बताते हुए कहा कि मैं रोशनलाल अग्रवाल को बहुत दिनों से जानता था। उनके साथ कई बार मुलाकात हुई। उनकी दूरदर्शिता सोच और धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी ईमानदारी एवं भाजपा के प्रति निष्ठा, लगनशील नेता अब शायद हमकों मिलेगा। भाजपा को सबसे ज्यादा समय देने वाले कोई थे तो रोशनलाल अग्रवाल ही है जिन्होंने मार्निग वाकिंग हो या शादी विवाह हो हर जगह उनकी पैनी नजर संगठन हित रहता था। बहुत ही नेक दिल इंसान को हमने जल्दी खो दिया। आज उनकी पुण्य स्मरण कर उनके द्वारा चले पद चिन्हों पर हम सब चलने का प्रयास करें यही हम सबकी सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
भुजबंधान तालाब स्थित राम मंदिर में हुआ रामायण पाठ
जननेता रोशनलाल अग्रवाल का चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर भूतबंधान तालाब स्थित श्रीराम मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात रामायण पाठ का सुन्दर धार्मिक अनुष्ठान किया गया। जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता सहित राम भक्त, अंचल के नागरिक महिलाए एवं कथा प्रेमी बडी संख्या में उपस्थित थे। सबने कर्मयोगी रोशनलाल अग्रवाल को याद कर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री पल्लु संजय बेरीवाल एवं भाजपा नेता कमल मरार ने अपनी टोली के साथ बडी श्रद्धा व भक्तिपूर्ण वातावरण में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
खरसिया में गिरधर गुप्ता व भाजपाईयों ने मरीजों को बांटे फल
भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं जननेता रोशनलाल अग्रवाल के परम प्रिय गिरधर गुप्ता एवं नगर पालिका खरसिया अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी कमल गर्ग ने जननेता रोशनलाल को उनके चतुर्थ पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय खरसिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही अस्पताल में एडमिट मरीजों को फल वितरण कर अपनी श्रद्धांजलि दी है। भाजपा कार्यालय खरसिया में भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने रोशनलाल के संगठन क्षमता एवं उनकी प्लानिंग, मैनेजमेंट के गुणों को सबके सामने साझा किया। साथ ही उनके गुणों, सिद्धांतों एवं विचारों पर चलने सभी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया। इस अवसर पर खरसिया नगर के समस्त कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
धरमजयगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी किया याद
भाजपा कार्यालय धरमजयगढ़ में जननेता रोशनलाल अग्रवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर अपनी नम आंखो से याद किया। मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष टिकाराम पटेल, महामंत्री अनिल पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष पिछडा वर्ग बोगेश्वर बेहरा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश चेनानी, मुन्ना माली, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी अनिल सरकार एवं बंग समाज के मुन्ना माली, अजय राठिया, जगन्नाथ यादव, टार्जन भारती एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टीकाराम पटेल एवं विजय अग्रवाल ने जननेता रोशनलाल भाई की पुरानी यादों को कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए आंखे नम हो गई।
पुसौर मंडल के ग्राम नावापारा में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
रायगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल जी के पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा परिवार पुसौर के कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर ग्राम नावापारा अ के मुनिचुआं के हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंनोरंजन साहू, ईश्वर गुप्ता,लेकरू देहरी, कृष्णा प्रधान, गौरांग गुप्ता, तरुण प्रधान, विवेक गुप्ता , सन्तोष गुप्ता ने पूजा अर्चना करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।नगर पंचायत पुसौर में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मानी मोहित सतपथी के साथ पार्षद प्रत्याशी एवं मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता के साथ भाजपा मंडल पुसौर के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल जी के चित्र की पूजा अर्चना के साथ ष्रोशन भैया जिंदाबादष् का उद्घोष करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर मोहित सतपथी, घनश्याम पटेल, अंशु साव, ओकेश बेहरा, दुखभंजन कसेर सहित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल जी को श्रद्धांजली अर्पित की।