Raigarh News: सुरेश गोयल ने तेज किया चुनाव प्रचार, घर-घर जाकर मांगे वोट, मिल रहा जनसमर्थन

रायगढ़ January 31, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: सुरेश गोयल ने तेज किया चुनाव प्रचार, घर-घर जाकर मांगे वोट, मिल रहा जनसमर्थन

Raigarh News: सुरेश गोयल ने तेज किया चुनाव प्रचार, घर-घर जाकर मांगे वोट, मिल रहा जनसमर्थन

 

रायगढ़। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे जनसंपर्क अभियान तेज हो चला है।  प्रत्याशियों की चुनाव प्रचार की गति भी काफी बढ़ गई है।
पार्षद पद के प्रत्याशी सुरेश गोयल ने गांघी गंज स्थित श्रीराम मंदीर में पूजा अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। उसके बाद गांघी गंज चौक से जनसंपर्क की शुरुआत की गई। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 19 से पार्षद पद के प्रत्याशी सुरेश गोयल ने अपने समर्थकों के साथ गांघी गंज, सुभाष चौक, गध्दी चौक, एमजी रोड, रामनिवास टॉकीज क्षेत्र, गौऱीशंकर मंदिर चौक, नया गंज, तक जनसम्पर्क कर वोट मांगे।

भाजपा ने स्थानीय रामनिवास टॉकिज के पास चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सम्बोधित किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित नगर निगम के वार्ड क्रमांक 19 से पार्षद पद के प्रत्याशी सुरेश गोयल, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए अभी से डट जाने का आव्हान किया। सभी एकजुट हो कर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को बगैर भेदभाव किये जिताने के लिए जुट जाएं। इस दौरान भाजपा नेता पुरुपाल भल्ला, गौतम अग्वाल, समाज सेवी सुनिल लेंध्रा सहित सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए।

खबर शेयर करें: