Raigarh: 19 फरवरी को रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा  निःशुल्क कृत्रिम पैर वितरण शिविर का भव्य आयोजन, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की पहल

रायगढ़ January 30, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: 19 फरवरी को रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा  निःशुल्क कृत्रिम पैर वितरण शिविर का भव्य आयोजन, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की पहल

Raigarh: 19 फरवरी को रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा  निःशुल्क कृत्रिम पैर वितरण शिविर का भव्य आयोजन, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की पहल

 

रायगढ़। शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की अभिनव पहल से अनेक सामाजिक जनहित कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। जिसका लाभ समाज के लोगों को मिलता है। जनसेवा व मानवीय संवेदना के इन्हीं उत्कृष्ट कार्यों के अंतर्गत आगामी 19 से 23 फरवरी तक पांच  दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम पैर वितरण शिविर का भव्य आयोजन क्लब अध्यक्ष रो.आशीष महमिया के विशेष मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

अग्रोहा भवन में होगा आयोजन – – इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष आशीष महमिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमेन  रोटेरियन संदीप अग्रवाल (सुनील टायर), को-चेयरमेन रोटेरियन अंकित कलानोरिया  हैं। वहीं यह भव्य निःशुल्क शिविर अग्रोहा भवन गौरीशंकर मंदिर के पास आगामी 19 से 23 फरवरी तक पांच दिवसीय होगा। इसके अंतर्गत 19 फरवरी को  पंजीकृत लाभार्थीयो का नाप होगा।  और 22 – 23 फरवरी को फिटिंग और ट्रेनिंग का कार्य होगा। इस शिविर  में  रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित नम्बर से  संपर्क कर सकते है। दिवाकर – 8871023939 व हितेश 9499104991 से इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।   वहीं अग्रिम पंजीयन के लिए यह आवश्यक है कि,  कटे हुए पैर और चेहरा दिखे   स्पष्ट फोटो, आधार कार्ड दोनों तरफ की फोटो, मोबाइल नंबर,  दें ताकि पंजीकृत लाभार्थी को आवश्यक सूचना मोबाइल पर दी जा सकेगी।

निःशुल्क मिलेगा ‘प्रभा फुट’ – – कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम के अन्तर्गत घुटने के नीचे से या घुटने के ऊपर से जिसका पैर कटा हो ऐसे लोगों को पेटेंटेड डिजाइन वाला ‘प्रभा-फुट’ कृत्रिम पैर निःशुल्क दिया जाएगा।

”प्रभा – फुट’ की खासियत – – उन्होंने बताया कि इस शिविर में उपयोग होने वाले कृत्रिम  प्रभा-फुट की खासियत यह है कि इसे लगाने के पश्चात लाभार्थी।  बिना वैशाखी एवं बिना किसी सहारे के बगैर चल सकेंगे, पालथी मारकर बैठ सकेंगे, आसानी से सीढ़ियां चढ  सकेंगे व सायकल चला सकेंगे। खेलकूद में हिस्सा सकेंगे, दौड़ सकेंगे।

जनसेवा पहली प्राथमिकता – – रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के अध्यक्ष आशीष महमिया के विशेष मार्गदर्शन में क्लब के सभी सदस्यगण इस शिविर को भव्यता देने में जुटे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जनसेवा भाव और कार्य को पहली प्राथमिकता देते हुए क्लब के सभी सदस्यगण समर्पित भाव से जुटे हैं।  इसके पहले भी क्लब द्वारा समाज कल्याण के कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज के पाँच दिव्यांग जनों  को निःशुल्क व्हीलचेयर प्रदान किया गया था। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते हुए क्लब द्वारा सिद्धेश्वर नेत्रालय में 300 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण कर जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मा और दवाइयां प्रधान की गई, साथी ही 67 जरूरतमंद मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी निशुल्क कराया गया । इसी तारतम में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए विशेष मेडिकल कैंप लगाकर उनका रक्त परीक्षण  जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां भी दी गई थी।  निःशुल्क कृत्रिम पैर वितरण शिविर को भव्यता देने में सभी सदस्यों का सराहनीय व सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।

खबर शेयर करें: