जानकी काटजू फिर होंगी रायगढ़ नगर निगम से महापौर प्रत्याशी, कांग्रेस ने जारी की जारी की मेयर कैंडिडेट्स की सूची
जानकी काटजू फिर होंगी रायगढ़ नगर निगम से महापौर प्रत्याशी, कांग्रेस ने जारी की जारी की मेयर कैंडिडेट्स की सूची
रायपुर.छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं। रायपुर से दीप्ति दुबे कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। दुर्ग से प्रेमलता साहू, बिलासपुर से प्रमोद नायक, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी के नाम पर मुहर लगी है। वहीं अंबिकापुर से अजय तिर्की मेयर कैंडिडेट होंगे।
इसके अलावा रायगढ़ नगर निगम से जानकी काटजू, कोरबा उषा तिवारी, जगदलपुर से सुशील मौर्य और मलकीत सिंह गैदू के नाम की चर्चा है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि नाम फाइनल हो गए हैं। कुछ प्रक्रिया बाकी है। हम जितना जल्द हो सके लिस्ट जारी करेंगे।
इनके नाम फाइनल-
रायपुर से दीप्ति दुबे
दुर्ग से प्रेमलता साहू
बिलासपुर से प्रमोद नायक
राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी
अंबिकापुर से अजय तिर्की
रायगढ़ से जानकी काटजू
कोरबा से उषा तिवारी
चिरमिरी से पूर्व विधायक विनय जायसवाल
धमतरी से विजय गोलछा
जगदलपुर से सुशील मौर्य और मलकीत सिंह गैदू
