Raigarh News: ढिमरापुर रोड में सिलेंडर के ब्लास्ट, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे, मची अफरा तफरी, कई गाड़ियां भी जली

रायगढ़ January 22, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news

समोसा दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची

रायगढ़ टॉप न्यूज 22 जनवरी। जिला मुख्यालय में बुधवार की सुबह उस समय अफरा तफरी की स्थित निर्मित हो गई जब एक समोसा दुकान में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 4लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वहीं कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। यह घटना ढिमरापुर के पास स्थित मुरारी द किचन के बगल में हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग सहम गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम घटनास्थल पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आग पर काबू पाने में जुटी है। झुलसे हुए लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

खबर शेयर करें: