भाजपा ने रायगढ़ निगम सहित सभी निगमों के लिये नियुक्त किये प्रभारी, ओपी चौधरी बनाए गए रायगढ़ नगर निगम चुनाव के प्रभारी मंत्री

रायगढ़ January 22, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
भाजपा ने रायगढ़ निगम सहित सभी निगमों के लिये नियुक्त किये प्रभारी, ओपी चौधरी बनाए गए रायगढ़ नगर निगम चुनाव के प्रभारी मंत्री

भाजपा ने रायगढ़ निगम सहित सभी निगमों के लिये नियुक्त किये प्रभारी, ओपी चौधरी बनाए गए रायगढ़ नगर निगम चुनाव के प्रभारी मंत्री

अनुराग सिंह देव संगठन प्रभारी, उमेश अग्रवाल संयोजक व सुभाष पाण्डेय सह संयोजक नियुक्त

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव नगर पालिक निगम अनुसार प्रभारी मंत्री संगठन प्रभारी एवं संयोजक-सहसंयोजको की नियुक्ति की है। इनमें रायगढ नगर निगम के लिये प्रभारी मंत्री के रूप में ओपी चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निगम चुनाव हेतु अनुराग सिंह देव संगठन प्रभारी बनाये गए हैं, संयोजक व सह संयोजक के रूप में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व सुभाष पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह से प्रदेश के अन्य 9 निगमों में भी भाजपा संगठन ने निकाय चुनाव में सफलता का परचम लहराने के लिये प्रभारियों की नियुक्ति की है।

 

खबर शेयर करें: