Raigarh News: पानी में डुबने से युवक की मौत, पिकनिक मनाने गया था डेम, जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़
January 19, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: पानी में डुबने से युवक की मौत, पिकनिक मनाने गया था डेम, जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़। रायगढ़ में पानी में डुबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक डेम में नहाने के लिए गया हुआ था। जहां उसकी डुबने मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। यह पुरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी अनुसार ग्राम साल्हेपाली के पास बरतापाली डेम के पास कुछ युवक पिकनिक मनाने गये थे जिसमे राम सिंह पिता भवंर सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी साल्हेपाली की डेम के पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस को सुचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जाँच कार्यवाही में जुट गई है।।