Raigarh News: तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, कई दिनों से था लापता, लाश मिलने से फैली सनसनी

रायगढ़ January 17, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, कई दिनों से था लापता, लाश मिलने से फैली सनसनी

Raigarh News: तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, कई दिनों से था लापता, लाश मिलने से फैली सनसनी

रायगढ़। रायगढ़ में तालाब में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. आज सुबह तालाब में गाँव के युवक की लाश तैरती मिलने से ग्रामीणों में दहशत मच गया। गाँव में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। यह पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है ।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक विष्णु माझी पिता-दिलेस्वर माझी निवासी पुरी उम्र 23 वर्ष 12 जनवरी 25 रविवार को सुबह घर से नहाने के लिये लिये तालाब के लिये निकला था गाँव के दूकान से साबुन लिया था और तालाब की तरफ निकला था उसी दिन गाँव में गौरा मेले के रूप में त्यौहार मना रहे थे उस दिन से लापता था काफी खोज बीन करने के बाद भी नहीं मिला। आज सुबह तालाब में युवक की तैरती हुई लाश मिली है । लाश देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों के बताये अनुसार युवक को मिर्गी का दौरा पढता था जिसके कारण घटना होने की आशंका जताई जा रही है , फिलहाल घटना की सुचना घरघोड़ा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके के लिये निकल गई है। हत्या है या दुर्घटना पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा

खबर शेयर करें: