छत्तीसगढ़

बीजापुर में सुरक्षाबलों बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल थे। इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। पुलिस ने सूचना के आधार पर ये एनकाउंटर किया है। घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाये। सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस एनकाउंटर में कुल कितने नक्सली मारे गए हैं। यह जवानों के वापस लौटने के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा। आज शुक्रवार सुबह से ही फोर्स फिर सर्चिंग पर पहुंच गई है। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है। तीन जिलों के लगभग 1500 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds