Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को लिया अपनी चपेट, दोनों गंभीर रूप से घायल 

रायगढ़ January 14, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को लिया अपनी चपेट, दोनों गंभीर रूप से घायल 

Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को लिया अपनी चपेट, दोनों गंभीर रूप से घायल 

रायगढ़। छाता मुड़ा चौक पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैरों पर ट्रक चढ़ गया, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क को साफ कर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें: