कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों का किया ऐलान, नागेंद्र नेगी ग्रामीण अध्यक्ष बनाये गये
रायगढ़
January 13, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों का किया ऐलान, नागेंद्र नेगी ग्रामीण अध्यक्ष बनाये गये
रायगढ़ टॉप न्यूज 13 जनवरी। कांग्रेस में लंबे समय से बदलाव की आहट की सुनायी पड़ी रही थी। इसकी पहली लिस्ट आज सामने आ गयी। कांग्रेस ने 3 ज़िला अध्यक्षों की की नियुक्ति की है। ये नियुक्ति रायगढ़, मुंगेली और बस्तर में हुआ है।
जारीसूची के मुताबिक रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नागेंद्र नेगी बनाये गये हैं। वहीं मुंगेली ज़िला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा बनाये गये हैं। जबकि, बस्तर ग्रामीण के अध्यक्ष परमेश्वर शुक्ला को बनाया गया है।
