Raigarh News: देश के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी आज आएंगे रायगढ़, अडानी पॉवर का करेंगे निरीक्षण

रायगढ़ January 12, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: देश के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी आज आएंगे रायगढ़, अडानी पॉवर का करेंगे निरीक्षण

Raigarh News: देश के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी आज आएंगे रायगढ़, अडानी पॉवर का करेंगे निरीक्षण

सबसे पहले रायगढ़ आएंगे इसके बाद रायपुर जाएंगे
सुरक्षा को लेकर कमांडो व बुलेट प्रूफ कार पहुंची रायगढ़

रायगढ़ टॉप न्यूज 12 जनवरी। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कोरबा और रायगढ़ जिले दौरे में रहेंगे। वे कोरबा-चांपा हाइवे पर ग्राम पताडी स्थित पावर प्लांट का अधिग्रहण करने के बाद पहली बार दौरा करेंगे। वही रायगढ़ के चन्द्रपुर रोड स्थित अडानी पॉवर प्लांट का निरीक्षण भी करेंगे। अडानी पॉवर प्लांट रायगढ़ में 800 मेगावाट का पावर प्लांट का संचालन कर रही है। आगे अब 800-800 मेगावाट के दो और प्लांट का विस्तार करने जा रही है। वही इसी प्लांट से ही रेल लाइन से भी जोड़ा जा रहा है, जहां पर ट्रेन से सीधे कोयले का परिवहन किया जाएगा। गौतम अडानी सबसे पहले रायगढ़ फिर कोरबा पहुंचेंगे। गौतम अडानी 12 जनवरी को चार्टर प्लेन से रायगढ़ पहुंचेंगे, यहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से कोरबा के पताड़ी स्थित अडानी पॉवर लिमिटेड के प्लांट पहुंचेंगे। जिसके परिसर में हेलीपेड बना हुआ है। गौतम अडानी का आगमन 11.30 से 12 बजे के बीच होगा। बताया गया है कि वे लगभग एक घण्टा रूकेंगे और संयंत्र का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे। रायगढ़ में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे, चन्द्रपुर रोड बड़े भंडार स्थित अडानी पॉवर पॉवर प्लांट में बने हेलिपेड में रायगढ़ पहुंचेंगे, यहां पर दोपहर में कुछ देर रहने के बाद फिर कोरबा के लिए रवाना हो जाएंगे।

पॉवर प्लांट, कोल ब्लॉक का हो रहा विस्तार
बताया जाता हैं कि रायपुर के पास अधिग्रहित प्लांट में भी 800 मेगावाट की ही 2 यूनिट बनाई जा रही है, ऐसा ही मध्यप्रदेश के अधिग्रहित महान में भी किया जा रहा है। कोरबा के तीसरे चरण के विस्तार में भी कंपनी ने यह बड़ा बदलाव तय कर लिया है। अब तीसरे चरण में 1320 नहीं 1600 मेगावाट का प्लांट बनेगा, जिसमें 800 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी वाली 2 इकाइयां बनाई जाएगी। बताया गया है कि चेयरमैन गौतम अडानी के प्रस्तावित दौरे में प्रबंधन इस संबंध में विस्तृत जानकारी देगा और इस पर अंतिम निर्णय चेयरमैन लेंगे। इसके अतिरिक्ति रायगढ़ में पॉवर प्लांट विस्तार हो रहा है। रायगढ़ जिले में सीएसपीडीसीएल को आबंटित कोल ब्लॉक को भी अदानी कंपनी कोल ब्लॉक चला रही है, आने वाले दिनों में महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी को जो कोल ब्लॉक आबंटन किया गया है। उस कोल ब्लॉक को भी अदानी ही चलाएगी। ऐसे में काफी बड़े प्रोजेक्ट आने वाले समय में अडानी आ रहा है।

खबर शेयर करें: