Raigarh News: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ द्वारा बंदे जननी मिलेट्स कुकिंग क्लास का आयोजन

रायगढ़ December 23, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ द्वारा बंदे जननी मिलेट्स कुकिंग क्लास का आयोजन

Raigarh News: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ द्वारा बंदे जननी मिलेट्स कुकिंग क्लास का आयोजन

 

 

रायगढ़।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ द्वारा बंदे जननी मिलेट्स कुकिंग क्लास का आयोजन किया गया। जिसमें मिलेट्स के व्यंजन बाजरे के आटे का केक, हलवा,शामक के अपे,जौ के मूरकु बनाना सिखाया गया।
राष्ट्रीय टीम एवं राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख रेखा महमिया जी के मार्गदर्शन में बंदे जननी मिलेट्स कुकिंग के माध्यम से पूरे राष्ट्र में मिलेट्स को अपनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत 19 प्रदेशों में मिलेट्स कुकिंग क्लास एवं प्रतियोगिता करवाई जा रही है। शाखा अध्यक्ष शोभा अग्रवाल जी ने जानकारी दी कि रायगढ़ में प्रांतीय अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल जी के आतिथ्य में यह कार्य संपन्न हुआ। जिसमें हमारी राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख रेखा महमिया जी आंचल प्रमुख सुमन सांवरिया जी, प्रांतीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख रीना बापोडिया जी, प्रांतीय संस्कार संस्कृति प्रमुख वंदना बंसल जी भी उपस्थित थे। अरुणा अग्रवाल जी का रायगढ़ आगमन हुआ सर्वप्रथम उनको दुपट्टा एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।उसके पश्चात भव्या एवं खुशी अ रोड़ा द्वारा क्लास ली गई । जिसमें समिति सदस्य के अलावा अन्य महिलाएं भी लाभान्वित हुई साथ ही यह प्रण लिया गया कि हम अपने परिवार एवं बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखकर जीवन में मिलेट्स को अपनाएंगे।
मिलेट्स लाइफ के लिए बहुत जरूरी है कई प्रकार की बीमारियों से निजात मिल जाती है बहुत हल्का भोजन होता है मिलेट्स,कैंसर, सुगर जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता हैl कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा सचिव सारिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल, सह सचिव लक्ष्मी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

खबर शेयर करें: