रायगढ़

Raigarh News: दादी सेवा समिति 2025 की नयी कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष बनीं दर्पना सिंघल

रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक समिति दादी सेवा समिति की जिले में सेवा कार्य के लिए अपनी एक अलग पहचान है। समिति की सभी महिला सदस्य समयानुसार अनेक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम को नव्यता व भव्यता देते हैं। जिसका लाभ समाज के लोगों को मिलता है। वहीं दादी सेवा समिति की हर वर्ष नयी कार्यकारिणी का गठन करने की परंपरा है। इसी नियमानुसार सदस्यों ने विगत 22 दिसंबर को दादी समिति की नयी कार्यकारिणी का गठन किया।

नवीन कार्यकारिणी के सदस्य – – दादी सेवा समिति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा अग्रवाल टाइटन ने बताया कि 2024 की अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल व सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा होने के बाद। विगत 22 दिसंबर को शहर के गांधी गंज स्थित दादी माता के मंदिर में समिति के सभी सदस्यों ने पूजा – अर्चना कर नयी कार्यकारिणी के लिए मीटिंग का आयोजन किया। इसके पश्चात सभी सदस्यों की सहमति से दादी सेवा समिति रायगढ की 2025 के अध्यक्ष के लिए श्रीमती दर्शना (अध्यक्षा )श्रीमती संगीता गिरधर ( सचिव)
श्रीमती नरेडी (कोषाध्यक्ष) का चयन किया गया व इन नवीन पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दादी जी के आशीर्वाद व आपके कुशल नेतृत्व में श्री राणी सत्ती दादी सेवा समिति की  प्रसिद्धि ख्याति ओर भी ऊंचाई पर पहुंचेगी व दादी कृपा से समिति वर्ष पर्यन्त धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्यो में प्रगति की ओर अग्रसर रहे।

ममता अग्रवाल ने जताया आभार – – कार्यक्रम के अन्तर्गत 2024 की अध्यक्ष श्रीमती ममता कमल अग्रवाल, सचिव श्रीमती ममता भालोटिया व सभी पदाधिकारियों ने दादी समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से पूरे वर्ष सामाजिक व धार्मिक आयोजन को मिलकर भव्यता दिए हैं। जिसके लिए सभी सदस्यों को पुनः बधाई। वहीं भविष्य में भी सभी सदस्यगण समिति के योगदान में समर्पित रहेंगे। इसी तरह 2025 की सभी नवीन पदाधिकारियों ने भावी कार्यक्रम को गति व भव्यता देने का संकल्प लेकर उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button